After losing the first match against Delhi Capitals, Chennai Super Kings’ woes may not end soon. On Saturday CSK coach Stephen Fleming confirmed that pacers Lungi Ngidi, Jason Behrendorff would not feature in the next game against Punjab Kings.
एक वक्त आईपीएल की सबसे मज़बूत टीमों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के इन दिनों हाल काफी बेहाल है। आईपीएल 2020 में तो टीम प्लेऑफ तक क्वालीफाई नहीं हो पायी जिसके बाद फैंस को टीम से इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मेद है। लेकिन आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किलें यही ख़त्म नहीं होती। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले टीम के दो अहम खिलाड़ियों को लेकर अहम जानकारी दी है। लुंगी एंगिडी और जेसन बेहरनडॉर्फ आगामी मैच के लिए टीम में उपलब्ध नहीं रहेंगे। जॉश हेजलवुड ने आईपीएल से पहले अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद जेसन जेसन बेहरनडॉर्फ को टीम में हेजलवुड की जगह शामिल किया गया था।
#CSK #MSDhoni #IPL2021